Home » धर्म » खुर्जा नगर में हुआ श्री सिध्दीविनायक शोभा यात्रा का आयोजन, भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

खुर्जा नगर में हुआ श्री सिध्दीविनायक शोभा यात्रा का आयोजन, भक्तों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा :
नगर स्थित गोवर्धन मंदिर से श्री सिद्धिविनायक शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ , जिसका पंडित सोनू शर्मा व पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा पाठ कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष देवेश वर्मा, सचिव विकास वर्मा, जनरल मैनेजर अभिषेक गोस्वामी, प्रोफेसर वैशाली गुप्ता, चेतन शर्मा, प्रेम प्रकाश अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। प्रशासनिक व्यवस्थाओं में एस डी एम, सीओ साहब व कोतवाली प्रभारी एवं पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा।
इस अवसर पर सचिव विकास वर्मा ने बताया कि प्रथम पूज्य गणेश जी बुद्धि, रिद्धि-सिद्धि और सौभाग्य के दाता हैं। अध्यक्ष देवेश वर्मा जी ने बताया कि गणेश चतुर्थी हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है। उपाध्यक्ष शेखर वर्मा जी ने बताया कि पुराणों के अनुसार इस दिन भगवान श्री गणेश जी का जन्म हुआ। जनरल मैनेजर अभिषेक गोस्वामी जी ने बताया कि यह महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता का भी प्रतीक है। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए। पुष्प वर्षा करके शोभा यात्रा का स्वागत किया गया तथा जगह-जगह सामाजिक संस्थाओं ने कैंप लगाए। पुष्प वर्षा की, प्रसाद एवं जल आदि का वितरण किया।
नगर शोभा यात्रा में गणेश जी की झांकी, गुरु गोरखनाथ जी की झांकी, शेरावाली की झांकी, हनुमान जी की झांकी, राम लक्ष्मण जी की झांकी, कृष्ण- अर्जुन की झांकी, खाटू श्याम की झांकी, बांके बिहारी जी की झांकी, बाबा की पालकी आदि प्रमुख रहीं। जिन्होंने भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर राजू बैंड, पंजाबी अखाड़ा, कमल बैंड, नासिक ढोल, चट्टा पार्टी आदि अपनी अलौकिक छटा बिखेर रही थीं। यह शोभा यात्रा श्री गोवर्धन मंदिर, सब्जी मंडी, मंडी दानगंज, बजाजा बाजार, बिंदा वाला चौक, कबाड़ी बाजार, जेवर अड्डा चौराहा होते हुए पदम सिंह गेट, फिर श्री गंगा मंदिर, श्री हनुमान टीला, देवी मंदिर, गोविंद देव मंदिर, तिल भांडेश्वर मंदिर, श्री गौरीशंकर मंदिर, राय साहब की हवेली, बजाजा बाजार होती हुई श्री गोवर्धन मंदिर पर संपन्न हुई ।
मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने बताया कि दिनांक 28 अगस्त दिन गुरुवार को शाम 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक स्टेज प्रोग्राम (सांस्कृतिक प्रोग्राम) होगा तथा भक्तों में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रहेगा। नगर शोभा यात्रा में कुलदीप शर्मा, भुपेन्द्र सिंह चौहान, सुनील आदर्श, डी.सी. गुप्ता कांटे वाले, शेखर वर्मा, भरत सिंह, सुनील कुमार गौतम, नवीन माहौर, आशीष गुप्ता, कृष्ण गोपाल सर्राफ, भुवनेश उपाध्याय, हरीश वर्मा, अनुभव गुप्ता (रायसहाब). विशाल पोद्दार, पवन गुप्ता, धमेन्द्र पाल सिंह राघव (एड०), डॉ० शलभ शर्मा, हैप्पी वर्मा, राकेश वर्मा, आदित्य गुप्ता, आकाश जैन, गौरव वर्मा, योगेन्द्र गुप्ता, केशव वर्मा, विकास सोनी, निमिष गर्ग, चिराग गर्ग, शैलेन्द्र वर्मा, दुर्गेश सर्राफ, देवेश शर्मा, दीपक वर्मा, सुधीर वर्मा, चिराग वर्मा, सुमित बंसल, अवधेश वर्मा, मनोज वर्मा, रोहताश दीक्षित, सौरव भरतिया, आशीष यादव, सचिन अग्रवाल, पीयूप खेमका, विशेष गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This