बुलंदशहर :
खुर्जा में 3 डी प्रिंटिंग वर्कशॉप का आयोजन
कॉन्ट्राइव सिरेमिक स्टूडियो, खुर्जा द्वारा आयोजित 3डी प्रिंटिंग वर्कशॉप 02.09.25 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।
इस कार्यशाला में लगभग 60 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया,
जिनमें पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं ए.के.पी. पीजी डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राएँ, उद्योगपति तथा कला एवं तकनीक से जुड़े लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रोफेसर डिम्पल विज, प्राचार्य, ए.के.पी. पीजी डिग्री कॉलेज, खुर्जा रहीं।
वहीं विशिष्ट अतिथि श्री करण पाल सिंह जी, विभागाध्यक्ष, सिरेमिक इंजीनियरिंग विभाग, एस.जी.एस.जे. राजकीय पॉलिटेक्निक, खुर्जा थे। डॉ. एल. के. शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), महामना सिरेमिक डेवलपमेंट ऑर्गेनाइज़ेशन ने “3डी डिजाइनिंग” विषय पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया और छात्रों को तकनीक के भविष्य से अवगत कराया।
मुख्य अतिथि प्रो. डिम्पल विज ने कहा कि “नई तकनीकें शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु का कार्य करती हैं। विद्यार्थियों को इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ना समय की आवश्यकता है।”
विशिष्ट अतिथि करण पाल सिंह जी ने अपने संबोधन में बताया कि “3डी प्रिंटिंग आने वाले समय में सिरेमिक उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी और युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलेगी।
इस अवसर पर अहमदाबाद की दूरबीन डिज़ाइन संस्था से आए श्री नीरज जी एवं श्री मुकेश जी ने लाइव डेमो और प्रेज़ेंटेशन प्रस्तुत कर छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम का संचालन के.सी. सिंह जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर के प्रमुख उद्यमी शकील अहमद, राजेन्द्र अग्रवाल, लिटेश्वर, अतुल अग्रवाल, मेहुल बंसल, चिराग सक्सेना, चन्द्रवीर आदि भी उपस्थित रहे। वर्कशॉप में प्रतिभागियों को 3डी प्रिंटिंग की संपूर्ण प्रक्रिया—डिज़ाइन से लेकर प्रिंट तक—का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन सत्र में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र (Certificates) भी प्रदान किए गए।
कॉन्ट्राइव सिरेमिक स्टूडियो के संस्थापक मुकुल सक्सेना ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारा प्रयास है कि आधुनिक तकनीक को युवाओं तक पहुँचाकर स्थानीय स्तर पर नए रोजगार के अवसर उत्पन्न किए जाएँ। भविष्य में भी स्टूडियो ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












