Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर जिले के विद्यालयों में मनाया गया ‘ हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान ‘ कार्यक्रम , शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में लिए पांच संकल्प

बुलंदशहर जिले के विद्यालयों में मनाया गया ‘ हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान ‘ कार्यक्रम , शिक्षकों और विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा में लिए पांच संकल्प

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 2 / सितम्बर / 2025 :  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में सोमवार को “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के तहत पंच संकल्प कार्यक्रम का आयोजन जनपद के अधिकांश विद्यालयों में किया गया।जिसमें शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा विद्यालयों की प्रार्थना सभा में पांच संकल्प लेकर “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” का उद्घोष कर इस संकल्प को आत्मसात् किया गया। कार्यक्रम पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बुलंदशहर के जिला आयाम प्रमुख जितेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि देश के सबसे बड़े शिक्षक संगठन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से सम्बद्ध राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा एक सितंबर को विद्यालयों की प्रार्थना सभाओं में लाखों शिक्षक एवं करोड़ों विद्यार्थियों ने पांच संकल्प लिए। जिला सह आयाम प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि संकल्प दिवस 1 सितंबर 2025 का दिन केवल एक कार्यक्रम आयोजन तिथि मात्र नहीं है, बल्कि शैक्षिक जगत में एक इतिहास रचने वाला क्षण है जिसमें लाखों विद्यालयों के लाखों शिक्षक एवं करोड़ों विद्यार्थी एक साथ उद्घोष कर संकल्प लिया कि “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” है। ब्लॉक शिकारपुर आयाम प्रमुख योगिता सिंह ने कहा कि गूगल फॉर्म से मिले आंकड़े।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बुलन्दशहर द्वारा कार्यक्रम की जानकारी के लिए गूगल फॉर्म से सूचना ली गई।जनपद के 800 से अधिक विद्यालयों द्वारा इस फॉर्म को भरा गया।जिसमें सर्वाधिक संख्या खुर्जा और पहासू ब्लॉक की रही।जनपद से 50000 से अधिक शिक्षकों,शिक्षार्थियों और जन प्रतिनिधियों ने ये संकल्प लिए : प्रार्थना सभाओं में पांच संकल्प लेकर “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” का उद्घोष कर इस संकल्प को आत्मसात् किया। सभी विद्यार्थियों ,शिक्षकगण एवम् जनप्रतिनिधियों ने एक साथ निम्न पांच संकल्प लिए
हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित तथा प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे ,  हम विद्यालय के संपदा ,संसाधन तथा समय को राष्ट्र धन मानते हुए उनका संरक्षण एवं विवेक पूर्वक उपयोग करेंगे , हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे जहां कोई भेदभाव नहीं होगा ।हम सभी सम भाव से सीखने और सीखने के पथ पर अग्रसर रहेंगे, हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं अपितु चरित्र निर्माण , आत्मविकास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे , हम विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं अपितु संस्कार सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु सतत प्रयत्नशील रहेंगे। जिलाध्यक्ष अनिल तोमर ने अपने।संबोधन में कहा कि विद्यालय वह प्रयोगशाला है जहां भविष्य के नागरिक गढ़े जाते हैं।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, पूरे संसार को गीता का ज्ञान देने वाले योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण से लेकर महात्मा गांधी, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जैसे अनेक महापुरुषों के जीवन एवं सफलता की जड़ें उनके विद्यालयों के संस्कारों में निहित है ब्लॉक अरनिया आयाम प्रमुख पूनम त्यागी ने कहा कि भारत पुनः विश्व गुरु के रूप में पूरे संसार का मार्गदर्शन करेगा 1 सितम्बर 2025 का दिन केवल “हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान” संकल्प कार्यक्रम का आयोजन दिन मात्रा नहीं बल्कि शैक्षिक उन्नयन एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के सृजनात्मक आंदोलन की शुरुआत है। जिला सह आयाम प्रमुख ने कहा कि हम सब मिलकर हमारे विद्यालय को मन, वचन, कर्म से हमारा स्वाभिमान, हमारा तीर्थ बनाने का प्रण करेंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This