Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में खेत में चारा लेने गए किसान की बिजली के तार गिरने से मौत

बुलंदशहर में खेत में चारा लेने गए किसान की बिजली के तार गिरने से मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 4 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में गुरुवार सुबह एक किसान की बिजली के तार गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र के रूप में हुई है। रविंद्र सुबह अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर उस पर गिर गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलते ही चोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने विद्युत विभाग को कई बार जर्जर तारों की शिकायत की थी। लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस लापरवाही के कारण उन्हें अपने परिवार के सदस्य को खोना पड़ा। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की भी मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This