Home » बुलंदशहर » सिकंदराबाद में दो मंजिला मकान ढहा, हादसे में मकान में बंधे 9 पशु की मौके पर मौत , 3 पशु घायल

सिकंदराबाद में दो मंजिला मकान ढहा, हादसे में मकान में बंधे 9 पशु की मौके पर मौत , 3 पशु घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 4 / सितम्बर / 2025 :  ककोड़ थाना क्षेत्र के नगला गोविंदपुर गांव में एक दो मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में मकान में बंधे 11 पशुओं में से 9 की मौके पर मौत हो गई। 3 पशु घायल हो गए। मकान किसान नियाज मोहम्मद का था, जो पशुपालन कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। ग्राम प्रधान धीमान अली ने घटना की सूचना ककोड़ थाना प्रभारी को दी। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। बारिश के बीच थाना प्रभारी ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे पशुओं को निकालने का काम शुरू किया। उन्होंने जेसीबी मशीन मंगवाकर बचाव कार्य को तेज किया थाना प्रभारी ने बताया कि उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सिकंदराबाद तहसील की टीम भी जल्द ही मौके पर पहुंचने वाली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This