बुलंदशहर 5 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में सिडबी द्वारा प्रायोजित प्रोजेक्ट उन्नति के तहत वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम का समापन महाविद्यालय की छात्राओं के 18 स्टार्टअप खुलने के साथ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डिंपल विज ने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एंपावर फाउंडेशन के साथ एमओयू साइन किया गया। एंपावर फाउंडेशन के प्रोजेक्ट उन्नति के तहत 90 छात्राओं का रजिस्ट्रेशन वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम में हुआ जिसमें से 75 छात्राओं को सर्टिफाइड कर 18 स्टार्टअप विभिन्न क्षेत्रों में शुरू किए गए । मेकअप आर्टिस्ट ,ब्यूटीशियन आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कान्हा जी के वस्त्र मेकिंग ,सेरेमिक डिजाइनिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट ,पेंटिंग ,फास्ट फूड, टेलरिंग ,रिटेल जैसे क्षेत्रों में छात्राओं ने आत्मनिर्भरता की ओर अपने कदम बढ़ाते हुए स्टार्टअप शुरू किए हैं । इम्पावर फाउंडेशन के कोर्स को आर्डिनेटर श्री विशाल भारद्वाज ने बताया कि वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के जरिए छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है ताकि वे अपना उद्यम शुरू कर देश के आर्थिक विकास में योगदान दे सकें। इस अवसर पर एंपावर फाउंडेशन से आरती, श्वेता तथा समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

![]()
