Home » बुलंदशहर » खुर्जा में रजवाहा कटने से किसानों की सब्जी की फसल खतरे में पड़ गई

खुर्जा में रजवाहा कटने से किसानों की सब्जी की फसल खतरे में पड़ गई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 5 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा के देहात थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गांव में लगातार हो रही बारिश से रजवाहा कट गया है। इससे आसपास के खेतों में बारिश का पानी भर गया है। फरमान, तालिब, खुर्शीद और इस्लाम समेत कई किसानों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी है। रजवाहे में आए कटान से सब्जी की फसलों को नुकसान का खतरा है। प्रशासन ने जेसीबी मशीन भेजकर रजवाहे की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। किसान यूनियन के रिजवान चौधरी के अनुसार, पिछले साल भी इस गांव में बारिश से चार फीट तक पानी भर गया था। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में इस्लामाबाद बगिया की तरफ से पानी का बहाव शुरू हो गया है। सूफी कॉलोनी और हिना कॉलोनी में भी बारिश का पानी भरा हुआ है। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहा है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This