खुर्जा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा बाईपास पर राज होटल में शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षत्रिय समाज के लोगों ने सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम के आयोजक मधू कुमार सिंह राणा रहे तथा अध्यक्षता समय सिंह चौहान ने की। कार्यक्रम का संचालन एमपी सिंह राणा ने किया। इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने अपने-अपने विचार रखे और कैसे-कैसे समाज को आगे बढ़ाया जा सके इस पर चर्चा की। इस मौके पर ठाकुर शिवराम सिंह राघव, राज बहादुर सिंह , ठाकुर अरविंद सिंह, रोबिन राणा ,सचिन राणा ,अंकित ठाकुर, योगेश चौहान, योगेश राघव ,दुष्यंत सिंह ,अक्षत सिंह, शिवेंद्र सिंह चौहान, इंद्रदेव आर्य, सोमदेव शास्त्री, ठाकुर संजय सिंह, ठाकुर अमरपाल सिंह, ठाकुर देवेंद्र सिंह सोलंकी, नरेंद्र सिंह ,प्रताप सिंह व दीपक चौहान समेत अनेकों लोग सम्मिलित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।















