Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर मे 30 रुपये के लिए मर्डर , छोले-कुल्चे के रुपए मांगने पर किया लाठी डंडो से हमला

बुलन्दशहर मे 30 रुपये के लिए मर्डर , छोले-कुल्चे के रुपए मांगने पर किया लाठी डंडो से हमला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 7 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़वल बनारस में शुक्रवार को छोले-कुल्चे की रेहड़ी लगाने वाले रवि कुमार को पड़ोसी से कुल्चे के 30 रुपये मांगना भारी पड़ गया। आरोपी ने रेहड़ी संचालक पर अपने पुत्रों के साथ मिलकर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए रवि की शनिवार सुबह नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  गांव कुड़वल बनारस निवासी श्रीपाल सिंह ने देहात कोतवाली में शनिवार को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उनका 40 वर्षीय पुत्र रवि कुमार गांव के ही गेट के पास छोले-कुल्चे की रेहड़ी लगाकर अपना व परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी रेहड़ी के सामने ही गांव निवासी एक व्यक्ति सब्जी की दुकान करता है। गत चार सितंबर को आरोपी सब्जी विक्रेता ने उनके पुत्र की रेहड़ी से छोले-कुल्चे की एक प्लेट मंगाकर खाई थी, जिसके 30 रुपये उसने उधार कर दिए थे।  पांच सितंबर यानि शुक्रवार की सुबह उनके पुत्र रवि ने आरोपी से छोले-कुल्चे के अपने 30 रुपये मांगे। जिस पर आरोपी भड़क गया और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने दोनों पुत्रों को भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने रवि पर जान से मारने की नियत से लाठी-डंडो से हमला कर घायल कर दिया।  शोर शराबा होने पर रवि के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा, उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान गांव के कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद आरोपी मौके से हटे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा और परिजनेां को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment