बुलंदशहर : 7 / सितम्बर / 2025 : खुर्जा में रविवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। काले बादलों के साथ तेज आंधी चली। इसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। दिन में ही अंधेरा छा गया। बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हनुमान टीला, पदम सिंह गेट, बुर्ज और छोटी होली समेत कई स्थानों की गलियों में पानी भर गया। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के बाद तापमान गिर गया। लोगों को हल्की सर्दी का एहसास भी हुआ। अघोषित बिजली कटौती और लोड ट्रिपिंग से भी लोगों को राहत मिली। नगर पालिका की चेयरपर्सन अंजना सिंघल ने बताया कि सफाई कर्मियों को जलभराव की समस्या से निपटने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












