Home » आज की ताजा खबर » भारी बारिश और भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा 13वें दिन भी स्थगित

भारी बारिश और भूस्खलन के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा 13वें दिन भी स्थगित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

वैष्णो देवी यात्रा लगातार 13वें दिन भी स्थगित है, क्योंकि त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने से यात्रा मार्ग असुरक्षित हो गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया है। यात्रा मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बिना आधिकारिक सूचना के यात्रा की योजना न बनाएं – जिला प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। मार्ग और सड़कों की मरम्मत का कार्य जारी है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नियमित रूप से अपडेट दिए जाएंगे और तीर्थयात्रा को जल्द से जल्द फिर से शुरू करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करके नवीनतम अपडेट की जानकारी लें। यात्रा के दोबारा शुरू होने तक हेलीकॉप्टर सेवाएं और आवास सहित सभी बुकिंग रद्द कर दी गई हैं और यात्रियों को 100 प्रतिशत रिफंड की सुविधा दी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment