Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया

बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 8 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में दानपुर आलू फार्म के निकट बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। अलीगढ़ जनपद के थाना खैर के मोहल्ला बसंत विहार ईदगाह रोड निवासी 32 वर्षीय सीताराम रविवार को बाइक पर सवार होकर अपने परिचित 52 वर्षीय रामनाथ निवासी मणि सुजानपुर थाना खैर के साथ डिबाई आए थे। जहां से दोनों रविवार शाम को वापस अपने घर जाने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह दोनों दानपुर आलू फार्म के निकट पहुंचे तो अलीगढ़ की ओर से डिबाई की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां, चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन देर शाम डिबाई पहुंचे। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी बस चालक की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही उसकी शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This