Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में एक रेप आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ विवाद , 7 लोग गिरफ्तार

बुलंदशहर में एक रेप आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ विवाद , 7 लोग गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर 11 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में 4 सितंबर को एक रेप आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम चेहला में ग्राम प्रधान और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान रेप का आरोपी अफजाल पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि वीडियो में पुलिस टीम का विरोध साफ दिखाई दे रहा है। इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ग्राम प्रधान रउफ खान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment