बुलंदशहर 13 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव गढ़िया में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। छत पर सो रहे नानक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक नानक पेशे से हलवाई था। सुबह जब उसकी पत्नी उसे जगाने छत पर पहुंची, तो उसे नानक का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हत्यारे रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश में जुटी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












