बुलंदशहर 13 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कैतवाला में पारिवारिक विवाद के चलते टाइल्स मिस्त्री मोहसिन (30) ने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली। मोहसिन की पत्नी से पिछले एक महीने से लगातार विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अवसाद में था। पत्नी अपने मायके में रह रही थी। गुरुवार शाम को मोहसिन ने अपने घर के बाथरूम में ब्लेड से अपना गला काट लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। मृतक के भाई रियाज के अनुसार, मोहसिन टाइल्स लगाने का काम करता था और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












