बुलंदशहर : 23 / सितम्बर / 2025 : गाजियाबाद में महिला पुलिस ने एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है। यहाँ की महिला पुलिस टीम ने एक बदमाश का एनकाउंटर किया, जिसमें बदमाश के पैर में गोली मारी गई। बदमाश की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई है, जो विजयनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, चोरी और झपटमारी के 8 से अधिक मामले दर्ज हैं। महिला पुलिस टीम लोहिया नगर में गश्त और चेकिंग कर रही थी। तभी एक स्कूटी सवार बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह स्कूटी मोड़कर भागने लगा। बदमाश ने पुलिस पर गोली चलाई, जिसके जवाब में महिला पुलिस टीम ने भी गोली चलाई और बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है जितेंद्र पर विजयनगर थाने में लूट, चोरी और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं। वह एनसीआर क्षेत्र से स्कूटी और बाइक चोरी कर लूटपाट के लिए इस्तेमाल करता था। लूटे हुए सामान को सस्ते दामों में बेचकर वह अपने शौक पूरे करता था इस एनकाउंटर में महिला पुलिस टीम की बहादुरी की चर्चा हो रही है। सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडे और महिला थानाध्यक्ष रितु त्यागी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। महिला पुलिस टीम ने साबित कर दिया कि वे किसी भी आपराधिक चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












