बुलंदशहर : 23 / सितम्बर / 2025 : बुलंदशहर में एशियन बॉक्सिंग चैंपियन रेखा चौधरी के घर चोरी की वारदात सामने आई है। खुर्जा नगर के किला मवई बड़ी माता मंदिर के पास स्थित उनके किराए के मकान से अज्ञात बदमाश ₹50,000 नकद और आभूषण लेकर फरार हो गए। रेखा चौधरी मुंबई में रहती हैं और उनके माता-पिता गांव में किराए के मकान में रहते हैं। जब यह घटना हुई, तब परिवार घर में ताला लगाकर बुलंदशहर गया हुआ था। पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी, जिसके बाद परिवार घर पहुंचा और देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी पंकज राय ने बताया कि जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरों ने घर से लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी किया, जिसमें नकदी, सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। हालांकि, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को चोरों ने हाथ नहीं लगाया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












