बुलंदशहर : 23 / सितम्बर / 2025 : एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल ने स्वयं सेविकाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया। उन्होंने स्वयं सेविकाओं को अपने घरों का कचरा सड़क पर न फेंकने और सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग कूड़ेदान में रखने के लिए प्रेरित किया। इस वर्ष स्वच्छता पखवाड़े की थीम “स्वच्छोत्सव” है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता सिंह और मनु आर्या ने बताया कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। डॉ. गीता सिंह और मनु आर्या के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं ने प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान के तहत महाविद्यालय में प्लास्टिक वेस्ट चेंबर और लोहे के वेस्ट के चेंबर का निर्माण किया। सभी स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर सफाई में हिस्सा लिया और महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ बनाया। स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने न केवल महाविद्यालय परिसर की सफाई की, बल्कि अन्य छात्रों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अभियान के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता के महत्व को समझा और इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।


![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












