Home » बुलंदशहर » आज रामलीला मे लक्ष्मण जी के शक्ति लगने, हनुमान के द्वारा सुषेण वैध तथा संजीवनी बूटी को पर्वत सहित लाने का वर्णन किया गया

आज रामलीला मे लक्ष्मण जी के शक्ति लगने, हनुमान के द्वारा सुषेण वैध तथा संजीवनी बूटी को पर्वत सहित लाने का वर्णन किया गया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 30 / सितम्बर / 2025 :  खुर्जा में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जंक्शन मार्ग स्थित रामलीला मैदान में उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामलीला श्री रामलीला कमैटी (रजिस्टर्ड) खुर्जा के तत्वावधान में  सोमवार सांय पण्डित वेद प्रकाश शर्मा व पण्डित प्रेम प्रकाश शर्मा द्वारा लीला कराई गई। जिसमें लंका के युद्ध के दौरान जब मेघनाद के ब्रह्मास्त्र से श्री लक्ष्मण मूर्छित हो गए, तो उनकी जान बचाने के लिए विभीषण के सुझाव पर हनुमान जी ने लंका के राजवैद्य सुषेण को उठा लिया. सुषेण वैद्य ने हिमालय पर स्थित द्रोणागिरी पर्वत से संजीवनी बूटी लाने को कहा. हनुमान जी को बूटी की पहचान न होने के कारण उन्होंने पूरे पर्वत को ही उठा लिया और लंका ले आए. संजीवनी बूटी के प्रभाव से श्री लक्ष्मण जी की मूर्छा समाप्त हो जाती है और वह उठकर बैठ जाते हैं, यह देखकर श्री रामजी की सेना खुशी से उछल पड़ती है। जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारों से चारों दिशायें गूँज उठती हैं। उसके उपरांत स्टेज रामलीला में मौत के कुआं के निकट, रात्रि 8:00 बजे से रात्रि 11:00 तक सीताहरण, जटायु उद्धार, शबरी मिलन, हनुमान मिलन की बहुत ही रमणीक, आनंद मयी, ज्ञानवर्धक, भव्य रासलीला का आयोजन हुआ । इस अवसर पर प्रधान पुनीत साहनी (विक्की) , महामंत्री सचित गोविल , कोषाध्यक्ष सचिन बंसल , जन. मैनेजर दीपक गर्ग , मंदिर इंचार्ज अशोक पालीवाल , सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य , प्रिंट मीडिया प्रभारी रजत अग्रवाल , अशोक पालीवाल , पंकज बंसल , सोशल मीडिया प्रभारी सहयोगी ललित गुप्ता , उमा शंकर अग्रवाल , अखलेश वैध जी , लीला इंचार्ज महेश भार्गव , स्टेज लीला संयोजक डीसी गुप्ता कांटे वाले , संरक्षक सेठ श्री अखिलेश जटिया, डॉक्टर सुधांशु दत्त शर्मा ,विकाश वर्मा , शेखर वर्मा , दीपक बाटला , भारत भूषण शर्मा , कुशाग्र अग्रवाल , शुभम गुप्ता , देवेंद्र आर्य , अनमोल अग्रवाल जी , शशिकांत आर्य , आदि सभी रामलीला कमेटी सदस्य उपस्थित रहे ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment