30 / सितम्बर / 2025 : रेडिसन द स्कूल नीमका जेवर में आज प्रातः दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हमारे माननीय चेयरमैन सर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कक्षा तीसरी से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लिया। महिषासुर वध एवं रावण वध की झाँकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके अतिरिक्त माँ काली एवं भगवान श्री राम को पुष्प अर्पण एवं आरती की गई।कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी इस अवसर पर उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह एवं उमंग का संचार हुआ।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












