Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर के शाहपुर कला गांव में बुखार का प्रकोप , दो लोगों की मौत

बुलन्दशहर के शाहपुर कला गांव में बुखार का प्रकोप , दो लोगों की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 3 / अक्टूबर / 2025 :  शाहपुर कला गांव में बुखार का प्रकोप जारी है, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 3 दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नालियां गंदी हैं। और सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर रही है और मरीजों का इलाज कर रही है। डेंगू, टाइफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों के लक्षण देखे गए हैं लगभग 600 घरों वाले गांव में हर घर में लोग बीमार हैं कई गंभीर मरीजों को खुर्जा के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार कैंप कर रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में लगातार कैंप कर रही है। मरीजों का इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। मलेरिया टीम भी भेजी जा रही है और अन्य बीमारियों की भी जांच की जाएगी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है मलेरिया टीम भी भेजी जा रही है। और अन्य बीमारियों की भी जांच की जाएगी।  ग्रामीणों ने गांव में गंदगी और सफाई व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।  बुलंदशहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सुनील दोहरे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम शाहपुर कला गांव में लगातार कैंप कर रही है। 1 अक्टूबर को भी स्वास्थ्य कैंप लगाया गया था और आगामी 3 अक्टूबर को भी कैंप आयोजित किया जाएगा। मलेरिया टीम भी भेजी जा रही है और अन्य बीमारियों की जांच की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment