Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में दिन दहाड़े महिला के बैग से शातिर ने उड़ाया पर्स, CCTV में कैद हुई वारदात

बुलंदशहर में दिन दहाड़े महिला के बैग से शातिर ने उड़ाया पर्स, CCTV में कैद हुई वारदात

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 18 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के गुलावठी में दिनदहाड़े एक महिला के बैग से शातिर चोर ने पर्स उड़ा लिया। इस वारदात को सीसीटीवी में कैद कर लिया गया। पीड़िता पुष्पा शर्मा ने तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि शातिर उनके पर्स से सोने की चेन और 2000 रुपये की नकदी चोरी कर ले गया। हालांकि, अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। पीड़िता के परिजनों ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। यह घटना गुलावठी थाना क्षेत्र स्थित निकुंज गारमेंट शॉप की है। इससे पहले भी बुलंदशहर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। एसएसआई सरबर खां ने बताया कि पुलिस बूथ से इस मामले की जानकारी मिली। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। फुटेज में यह साफ नहीं हो पा रहा कि युवक ने क्या चीज निकाली। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment