Home » बुलंदशहर » रेडिसन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई धनतेरस एवं दीपावली

रेडिसन स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई धनतेरस एवं दीपावली

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 18 / अक्टूबर / 2025 :  खुर्जा में रेडिसन परिवार की ओर से आदरणीय चेयरमैन श्री एस.के. शर्मा जी को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। दीपावली के उपलक्ष्य में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया तथा सुंदर-सुंदर रंगोलियाँ बनाई। विद्यार्थियों ने दीया सजावट प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ बाँटकर त्यौहार की खुशी साझा की। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री एस.के. शर्मा जी ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने मिठाइयाँ वितरित करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, आनंद और एकता का प्रतीक है, जिसे हमें मिलजुलकर हर्षोल्लास से मनाना चाहिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment