18 / अक्टूबर / 2025 : मेरठ में समाजवादी पार्टी के नेता दीपक गिरी की सगाई कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित से हुई थी, लेकिन इस समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने सपा नेता पर आरोप लगाया कि उसने उसके साथ तीन साल तक संबंध बनाए और उससे करीब दो करोड़ रुपये भी ऐंठ लिए। महिला का दावा है कि दीपक गिरी उसका बॉयफ्रेंड था और अब वह दूसरी महिला से शादी कर रहा है। इस मामले में दीपक गिरी ने सफाई देते हुए कहा कि यह पूरा विवाद उनके खिलाफ रची गई साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि संबंधित महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। सपा नेता ने आगे कहा कि उनकी होने वाली पत्नी पूनम पंडित कांग्रेस की बड़ी नेत्री हैं. इसी वजह से कुछ राजनीतिक विरोधी इस रिश्ते को लेकर बिना सिर पैर की अफवाहें फैला रहे हैं. उधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. एक ओर जहां कुछ लोग इसे निजी विवाद बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे राजनीतिक साजिश से जोड़कर देख रहे हैं. बरहराल, विवादों के बीच दीपक गिरी और पुनम पंडित की सगाई हो चुकी है।

.
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












