Home » बुलंदशहर » खुर्जा में निकाली गयी भगवान श्री गोवर्धन महाराज की भव्य शोभायात्रा

खुर्जा में निकाली गयी भगवान श्री गोवर्धन महाराज की भव्य शोभायात्रा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 22 / अक्टूबर / 2025 :  आज श्री गोवर्धन मंदिर समिति (रजि.), खुर्जा द्वारा श्री गोवर्धन मन्दिर रानी वाला चौक, खुर्जा पर भगवान श्री गोवर्धन महाराज की भव्य शोभायात्रा सम्पन्न की गई। इस शोभायात्रा में श्री गोवर्धन महाराज की बडी धूमधाम के साथ मनायी गई। जिसमे सोनू शर्मा , ओम प्रकाश शर्मा द्वारा समित्ति अध्यक्ष राकेश शर्मा व सचिव शेखर वर्मा , जरनल मेनेजर कृष्ण गोपाल सर्राफ के नेतृत्त्व मे विधायक मीनाक्षी सिंह , चेयरमैन श्री मति अंजना भगवान दास सिंघल एसडीएम , सीओ व कोतवाली प्रभारी प्रेम प्रकाश अरोरा जी ने विशेष पूजन व श्रृंगार कराकर , छप्पन भोग लगाकर , जयकारो के साथ आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। यह शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों जैसे सब्जी मंडी, मंडी दानगंज, बजाजा बाजार, सर्राफा बाजार, बिंदा वाला चौक, कबाड़ी बाजार, गांधी रोड, पदम सिंह गेट, गंगा मंदिर, हनुमान टीला, 84 घंटा मंदिर, दीवान जी का मंदिर, गौरीशंकर मंदिर और पूर्व पंजाब नेशनल बैंक होते हुए अंत में श्री गोवर्धन मंदिर खुर्जा पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बाहर से आई सुंदर झांकियां और प्रसिद्ध बैंड बाजे शामिल हुए, जिन्होंने एक मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभआरम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती मोनिका सिंह , ब्लॉक प्रमुख के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राहुल राठी जी , विकास वर्मा , अजय वर्मा , हरिओम अग्रवाल , ज्ञानप्रकश वर्मा , पवन गुप्ता , देवेश शर्मा , आशीष यादव , सचिन अग्रवाल विशेष गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment