Home » बुलंदशहर » खुर्जा में मिला अज्ञात वृद्ध का शव , शिनाख्त के प्रयास जारी

खुर्जा में मिला अज्ञात वृद्ध का शव , शिनाख्त के प्रयास जारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 24 / अक्टूबर / 2025 :  बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के पुराना हाईवे स्थित गांव नगला मोहिद्दीपुर के पास एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वृद्ध की उम्र करीब 70 वर्ष बताई जा रही है और शरीर कुपोषण की स्थिति में प्रतीत हो रहा था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वृद्ध की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है या किसी अन्य वजह से। आसपास के गांवों में मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment