बुलंदशहर : 27 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के गंगरोल रेलवे हाल्ट के पास एक लापता युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक की पहचान आलोक पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है, जो जालौन जिले के जालौन सिटी थाना क्षेत्र के नया रोहतान का निवासी था। वह दिल्ली के उत्तम नगर में किराए पर रहता था और गुड़गांव के सेक्टर 44 में काम करता था। कुछ दिनों से वह लापता था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके चचेरे भाई पवन कुमार ने 26 अक्टूबर, 2025 को द्वारका के बिंदापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। चोला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की और पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। चोला थाना प्रभारी बलराम सेंगर ने बताया कि परिजनों को मृतक की पहचान की सूचना दे दी गई है और पोस्टमॉर्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।यह मामला जीआरपी खुर्जा के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन चोला थाना पुलिस ने कार्रवाई की है क्योंकि गंगरोल हाल्ट रेलवे स्टेशन के रूप में दर्ज नहीं है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












