Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में वार्ड सभासद ने बुर्ज उस्मान चौकी इंचार्ज पर लगाया अभद्रता का आरोप

बुलंदशहर में वार्ड सभासद ने बुर्ज उस्मान चौकी इंचार्ज पर लगाया अभद्रता का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 21 / नवंबर / 2025 :  बुलंदशहर में वार्ड सभासद पुष्पेंद्र उर्फ गोलू माहौर ने बुर्ज उस्मान चौकी इंचार्ज पीतम सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाया है। सभासद का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने सड़क किनारे लोगों को एसआईआर के विषय में जानकारी देते समय अभद्रता की। सभासदों ने मुख्यमंत्री के नाम खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह को ज्ञापन सौंपा है। विधायक ने डीआईजी कलानिधि नैथानी मेरठ रेंज से कार्रवाई की मांग की है। सभासद ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी उक्त चौकी प्रभारी के खिलाफ स्थानीय लोगों द्वारा कई शिकायतें की जा चुकी हैं। इस घटना के बाद, गुरुवार को नगर पालिका के अन्य सभासदों के साथ गोलू माहौर ने स्थानीय विधायक मीनाक्षी सिंह को ज्ञापन सौंपा। विधायक मीनाक्षी सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी से संपर्क किया ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment