Home » बुलंदशहर » एकेपी डिग्री कॉलेज में लड़कियों के स्वास्थ्य पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

एकेपी डिग्री कॉलेज में लड़कियों के स्वास्थ्य पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा । नगर स्थित महाविद्यालय में आज लड़कियों के स्वास्थ्य तथा मासिक धर्म पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आए चिकित्सकों छात्रों को मासिक धर्म से आने वाले बदलाव तथा स्वास्थ्य की देखने के सुझाव दिए तथा व्हिस्पर कंपनी की तरफ से सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

खुर्जा नगर स्थित एकेपी महाविद्यालय में आज एक महिला स्वास्थ्य पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं तथा चिकित्सकों व प्राध्यापिकाओं ने भाग लिया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डिंपल बिज ने बताया कि आज लड़कियों में मासिक धर्म के समय आने वाली समस्या तथा उससे होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के बारे में महाविद्यालय में आए चिकित्सकों डॉक्टर पूजा सिंघानिया तथा डॉक्टर निधि ने विस्तार पूर्वक छात्राओं से वार्ता की और उनको समझाया तथा छात्राओं से के सामने आ रही समस्याओं को सुनकर समाधान बताया साथ ही किस प्रकार का खाना चाहिए किस समय पर क्या करना चाहिए इस पर भी चिकित्सकों में अपने विचार रखें। इस मौके पर न्याय फाउंडेशन की अध्यक्ष ललित पांडे ने छात्राओं के विकास के लिए आवश्यक कार्यों के बारे में बताया तथा जिस पर व्हिस्पर कंपनी से आए जितेंद्र द्वारा महाविद्यालय के अध्यापिकाओं के साथ छात्रों को लगभग चार सौ सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment