Home » बुलंदशहर » बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतीक्षा पांडे को दिया।

राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत मंत्री नितिन पंडित ने बताया कि मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर के जेवर अड्डा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को रोकने की मांग की। उन्होंने बताया कि बंग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हिंसा, उत्पीड़न और हत्या की करीब 88 घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें काफी लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। वहां हिंदुओं के मंदिर तोड़ने, घरों को जलाने, लूटपाट और मारकाट की घटनाएं की जा रही हैं। उन्होंने बंग्लादेश में भारतीय दूतावास के जरिए हिंदुओं की रक्षा एवं सुरक्षा का उपाय करने के निर्देश जारी करने की मांग राष्ट्रपति से की। साथ ही बंग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय को सौंपा। इसमें विजयदीप, भूपेंद्र भाटी, सर्वेश, नरेश भाटी, मोहित, ललित, सुशांत, विशाल, हरिओम आदि रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This