बुलन्दशहर : 2 / जनवरी / 2026 : खुर्जा हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक अज्ञात वाहन ने बैलगाड़ी चालक को रौंद दिया। हादसा हाईवे कट पर हुआ और आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बैल की मौके पर ही मृत्यु हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान बैलगाड़ी चालक की मृत्यु हो गयी। मृतक की पहचान महावीर के रूप में हुई। जो गांव बगराई का रहने वाला था। मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी। खुर्जा सीओ शोभित अत्री ने बताया कि सड़क हादसे में बैलगाड़ी चालक की उपचार के दौरान मौत हुई है परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












