Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर में दो पक्ष आपस में लड़ते हुए पुलिस चौकी में घुसे , दरोगा के साथ की हाथापाई

कानपुर में दो पक्ष आपस में लड़ते हुए पुलिस चौकी में घुसे , दरोगा के साथ की हाथापाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कानपुर : 25 / जनवरी / 2026 :  कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्ष पुलिस चौकी में घुस गए और तोड़फोड़ की। दरोगा ने दोनों पक्षों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनके साथ हाथापायी की गई। पुलिस ने 7 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नवशील धाम चौकी के दरोगा रोहित सिंह की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक गुरुवार को वह रावतपुर क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। वहां से वापस आए। रात करीब आठ बजे उन्हें चौकी के बाहर लड़ाई झगड़े की आवाज सुनाई दी। बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि प्रिंस पटेल व दो-तीन अन्य के साथ आदित्य पटेल, सचिन पटेल, शोभित, आशुतोष तिवारी, आशीष पटेल, सावन शुक्ला व तीन-अज्ञात मारपीट कर रहे थे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment