खुर्जा पुलिस ने एक दिन के अंदर ही आस मौहम्मद हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आस मौहम्मद को उसके ही भाई जान मौहम्मद ने उतारा मौत के घाट –
बुलन्दशहर : 26 / जनवरी / 2026 : खुर्जा में आस मौहम्मद हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से अलक़त्ल अवैध पिस्टल, तमंचा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। बता दे कि रविवार को प्रॉपर्टी विवाद में खुर्जा नगर स्थित शंकर होटल के पास छोटे भाई जान मोहम्मद ने अपने बड़े भाई आस मौहम्मद की गोली मारकर हत्या कर दी थी। और आरोपी मोके से फरार हो गए थे। जिसके बाद सोमवार को खुर्जा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी जान मोहम्मद व उसका साथी अरमान उर्फ मुन्ना को सेमड़ा नहर के निकट से गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार अन्य एक आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
एसपी देहात बुलंदशहर डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि दिनांक 25 जनवरी रविवार को मुरारी नगर स्थित पोटरी फैक्ट्री मालिक आस मौहम्मद को उसके भाई जान मौहम्मद व उसके अन्य दो साथियो द्वारा गोली मारके गंभीर घायल कर दिया था। जिसके बाद उपचार के लिए उसको खुर्जा के कैलाश अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक आस मौहम्मद के भाई जान मौहम्मद व उसके एक साथी मुन्ना उर्फ़ अरमान को खुर्जा नगर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से अलक़त्ल अवैध पिस्टल व तमंचा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गयी है। पुलिस द्वारा आगे की करवाई की जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












