Home » उत्तर प्रदेश » वृंदावन के राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार , दो लड़कियां घर पहुंची , तीन की तलाश जारी

वृंदावन के राजकीय बालिका संरक्षण गृह से पांच लड़कियां फरार , दो लड़कियां घर पहुंची , तीन की तलाश जारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

वृंदावन : 27 / जनवरी / 2026 :  वृंदावन के राजकीय बालिका संरक्षण गृह से सोमवार रात पांच लड़कियां फरार हो गईं। इनमें से दो लड़कियां अपने घर पहुंच गई हैं, जबकि तीन की तलाश जारी है। फरार लड़कियों की उम्र 14 से 17 वर्ष है और उन्हें अलग-अलग कारणों से न्यायालय में चल रहे मामलों में बालिका संरक्षण गृह भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि लड़कियां कंबल ओढ़कर फरार हुई हैं, जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले की जानकारी ली और तलाश शुरू कर दी है। तीन अलग-अलग टीम बनाकर लड़कियों की तलाश की जा रही है। सदन प्रभारी गायत्री मिश्रा ने बताया कि रात 1.300 से 11 बजे के बीच पांच लड़कियां फरार हो गईं। सीसीटीवी में लड़कियां कंबल ओढ़कर निकलती दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने गायब हुई लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment