Home » बुलंदशहर » समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की मासिक बैठक आयोजित

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की मासिक बैठक आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा /  ०१ फरवरी२०२६ : समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (जन कल्याणकारी संस्थाओं का संघ) की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष श्री डी.सी. गुप्ता (कांटे वाले) के निवास वैशाली, खुर्जा में आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने संस्था के भविष्य के विकास पर विचार-विमर्श किया।जिला अध्यक्ष श्री डी.सी. गुप्ता ने बताया कि 8वां राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह रविवार, 5 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद में आयोजित होगा। इस समारोह में शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, चिकित्सा, पुलिस, कला, व्यवसाय, उद्यमिता, पत्रकारिता, अस्पताल संचालन, पर्यावरण, रियल एस्टेट, स्कूल संचालन, फैशन, महिला सशक्तिकरण, एनजीओ आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 प्रतिभाओं को राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।पश्चिम उत्तर प्रदेश संयोजक श्री संजय भारद्वाज ने कहा कि आप स्वयं या किसी अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभा का नाम प्रस्तावित कर सकते हैं। कृपया अपनी प्रोफाइल और एक फोटो samajkalyanindia22@gmail.com पर प्रेषित करें।सचिव श्री सोनपाल सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का विकास, संरक्षण, उन्हें उचित मंच प्रदान करना तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना है।बैठक में प्रदेश संयोजक संजीव भारद्वाज, जिला अध्यक्ष डी.सी. गुप्ता, उपसचिव हरीश कुमार, सह मीडिया प्रभारी एम.पी. सिंह राणा, सचिव सोनपाल सिंह चौहान, उपसचिव सरिता गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी मोहित कौशिक, पत्रकार रजत अग्रवाल आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment