Home » उत्तर प्रदेश » किसान नेता ने लगाया गोला खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप

किसान नेता ने लगाया गोला खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
  • गोरखपुर/ 3 फरवरी 2026 :  गोरखपुर जनपद से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। गोरखपुर के गोला ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया जा रहे हैं किसान नेता ने सीडीओ गोरखपुर से मिलकर शिकायती पत्र दिया शिकायती पत्र के माध्यम से उन्होंने बताया कि मैं भारतीय किसान यूनियन का पदाधिकारी हूं कृषि विभाग से मेरे पास फोन आया था कि आपको अपने समर्थन के साथ लखनऊ चलना है हमारे लोगों के साथ गोला खंड विकास अधिकारी का ड्यूटी लगा था लखनऊ जाते समय हमें और हमारे लोगों से दुर्व्यवहार किया गया और हमारे किसान भाइयों को कीड़े मकोड़े जैसी उपाधि दी गई। अब सोचने वाली बात है कि जिस देश के किसानों का सम्मान देश के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री करते हो ऐसे में उनके अधिकारी द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया जो बेहद शर्मनाक है ऐसे खंड विकास अधिकारी को उसे जगह से हटाकर अन्यत्र जगह किया जाए अगर ऐसा नहीं होता है किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर उनको जिले से बाहर हटाने का काम करेगा और भारतीय किसान यूनियन को उम्मीद है कि शीघ्र ही गोरखपुर मुख्य विकास अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करेंगे। किसान नेता महेश्वर सिंह ने लगाया गोला खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment