खुर्जा : 8 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर के खुर्जा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने वेब सीरीज “घूसखोर पंडत” के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य कलाकार मनोज वाजपेयी और उनकी टीम का पुतला फूंका। ब्राह्मण समाज का आरोप है कि वेब सीरीज में जानबूझकर ब्राह्मण समाज को अपमानित किया गया है।
वेब सीरीज घूसखोर पंडत की टीम के खिलाफ ब्राह्मण समाज के लोगो ने सड़क पर उतर कर नारे बाजी की। उनका कहना है कि लोकतंत्र के नाम पर जाति धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे साथ ही ब्राह्मण समाज के युवाओं ने महर्षि परशुराम भृगु सदन से लेकर जेवर अड्डे तक रोड शो भी निकाला।
बता दे कि ब्राह्मण समाज के लोगों ने उपजिलाधिकारी को “घूसखोर पंडत” के विरुद्ध विरोध दर्ज करने के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन लोगो ने आरोप लगाया है कि फिल्म “घूसखोर पंडत” के माध्यम से हमारे गौरवशाली ब्राह्मण समाज को अपमानित करने , बदनाम करने एवं समाज की नकारात्मक छवि को प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह फिल्म केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति , संस्कार एवं सदियों पुरानी सामाजिक गरिमा पर सीधा आघात है। इसका समस्त ब्राह्मण समाज घोर विरोध करता है। ब्राह्मण समाज के लोगो कि मांग है कि फिल्म के निर्माता , निर्देशक व अभिनेता के विरुद्ध दंडात्मक क़ानूनी कारवाही की जाये और इस फिल्म के प्रचार एवं प्रसारण को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाये।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












