Home » बुलंदशहर » खुर्जा में ई रिक्शा की बैटरी में विस्फोट, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी

खुर्जा में ई रिक्शा की बैटरी में विस्फोट, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोग जख्मी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 8 / फरवरी / 2026 : बुलन्दशहर के खुर्जा नगर में ई रिक्शा की बैटरी फटने से बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए है। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के नेहरूपुर चुंगी इलाके में चार्जिंग के दौरान ई रिक्शा की बैटरी फट गयी। बता दे कि रविवार सुबह करीब 4 बजे बेटरी में विस्फोट हो गया।

 

जिससे घर में आग लग गयी , अपने आप को बचाने के लिए परिवार के लोग जैसे ही बाहर निकले तो कुछ परिवार के सदस्य आग की चपेट में आ गए। विस्फोट की आवाज सुनकर आस पास के लोगो में हड़कंप मच गया। घायलों को तुरंत खुर्जा के जटिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची। पुलिस मामले के जाँच कर रही है।

 

परिजन पवन ने बताया कि रात के समय वह और उसके घर वाले ई रिक्शा को चार्जिंग पर लगा के सो गए। करीब सुबह 4 बजे चार्जिंग पर लगी बैटरी फट गयी जिसके कारण पुरे घर में आग लग गयी। आग की चपेट में परिवार के 5 लोग आ गए है।  ज्यादा घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल लोगो में रोशन लाल, हिमांशु, मीनाक्षी,अंजली, रोहित और एक नवजात शिशु शामिल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This