बुलन्दशहर : 8 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक युवक की मौत हो गई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा दानपुर के हुसैनपुरा में हुआ, जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार बता दे कि हुसैनपुरा निवासी संजय उर्फ संजू हुसैनपुरा निवासी और महेश अल्लीपुरा निवासी शनिवार शाम पंडरावल दोराहा की ओर जा रहे थे। जहां उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी जिस कारण बाइक पेड़ से टकरा गयी।
हादसे के बाद लोगो की भीड़ जमा हो गयी। लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मोके पर पहुंची और घायल युवकों को अस्पताल लेके पहुंची जहां चिकित्सकों ने संजय उर्फ संजू मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महेश को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












