Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में अर्टिगा कार से कुचलकर हुई ढाई साल के मासूम की मौत , ग्रामीणों ने रोड जाम कर थाने पर किया पथराव

हाथरस में अर्टिगा कार से कुचलकर हुई ढाई साल के मासूम की मौत , ग्रामीणों ने रोड जाम कर थाने पर किया पथराव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस : 9 / फरवरी / 2026 :  हाथरस के थाना कोतवाली मुरसान में ढाई साल के मासूम बच्चे को अर्टिगा कार ने कुचल दिया। जिससे मासूम बच्चे की मौत हो गयी। गुस्साए ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया। और मथुरा कासगंज रेलवे ट्रेक पर खड़े होकर मुरसान थाने पर पथराव किया। पुलिस कर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मृतक बच्चे की पहचान यश के रूप में हुई है।

 

लोगो की भीड़ सुनने का नाम नहीं ले रही थी तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर पथराव कर रहे लोगों को रोकने की कोशिश की। पथराव की सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स मुरसान थाने पहुंच गयी। बच्चे की मौत को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन अभी भी जारी है। पथराव और लाठीचार्ज का लाइव वीडियो सामने आया है।

 

एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया है कि जनपद हाथरस के थाना मुरसान में एक एक्सीडेंट हुआ जिसमे अर्टिगा कार ने 3 वर्ष के मासूम को कुचल दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। तुरंत उस बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया और वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन अपने कब्जे में ले लिया गया। बता दे कि उपचार के दौरान उस बच्चे की मौत हो गयी।

 

 

तत्पश्चात मृतक के परिजनों द्वारा थाना मुरसान के पास जाम लगा दिया गया। इस बात को लेके की जो कंडक्टर और ड्राइवर है वो उनके हवाले कर दिए जाये। जिनके विरुद्ध वह स्वयं कारवाही करेंगे। परिजनों को अवगत कराया कि इस विषय पर
कारवाही की जा रही रही है। लकिन अचानक से कुछ लोग वहां आये और उन्होंने थाने पर पथराव कर दिया जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment