Home » बुलंदशहर » शिकारपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत , लाइन शटडाउन के दौरान आया करंट

शिकारपुर में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत , लाइन शटडाउन के दौरान आया करंट

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 10 / फरवरी / 2026 :  बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के जखेता गांव में सोमवार दोपहर में एक हादसा हो गया। जिसमे एक युवक की ट्रांसफार्मर के तार सही करने के दौरान दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान रोहित ( 24 ) के रूप में हुई है।

जानकरी के अनुसार बता दे कि सोमवार दोपहर रोहित अपने घर से खेत में ट्यूबल चलाने गया जहां उसने देखा की ट्यूबल नहीं चल रहा है। उसने विद्युत विभाग के लाइनमैन को फोन कर शटडाउन मांगा, जो उसे मिल गया। लकिन जैसे ही मृतक रोहित ट्रांसफार्मर के तार सही करने उसपे चढ़ा तो अचानक से लाइन में करंट आ गया जिससे रोहित भी करंट की चपेट में गया , जिस कारण रोहित की मोके पर ही मौत हो गयी। खबर मिलते ही परिवार वाले खेत पर पहुंचे तथा गांव के लोगो की भी भीड़ धीरे – धीरे खेत पर जमा हो गयी। रोहित के परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी, थाना शिकारपुर पुलिस और एसडीएम शिकारपुर अरुण कुमार वर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This