Home » बुलंदशहर » ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत , दादा के साथ घर लोट रहा था पोता

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत , दादा के साथ घर लोट रहा था पोता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 10 / फरवरी / 2026 :  बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर नवादा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां एक 4 वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चा अपने दादा के साथ घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक बच्चे की पहचान सक्षम के रूप में हुई है। बता दे कि सक्षम अपने दादा के साथ घेर से घर की तरफ जा रहा था तभी अचानक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर – ट्रॉली ने बच्चे को कुचल दिया। सक्षम के परिवार वाले उसको लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची और ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी हुई है। सक्षम की मौत से परिवार में शोक छा गया है। परिजनों का रो रो के बुरा हाल हो गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This