बुगरासी : 11 / फरवरी / 2026 : बुगरासी में थाना नरसेना के गांव भड़काऊ में नहर की पटरी पर तेज रफ़्तार बाईक ने 5 वर्षीय मासूम चिराग को टक्कर मार दी। जिससे चिराग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन फौरन गंभीर हालत में चिराग को सीएचसी उंचागांव ले गये। वहां के डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। वहां से भी चिराग को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। लेकिन मेरठ ले जाते समय चिराग की रास्ते में मौत हो गई। बता दे कि यह हादसा तब हुआ जब मृतक चिराग अपने परिजनों के साथ नगरकोट को जात लगाने के लिए घर से निकला था। तभी भड़काऊ नहर पर स्याना की ओर से आ रही तेज गति बाईक ने चिराग को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। और बाईक सवार मौके से फरार हो गया। गांव में शोक पसरा है। जानकारी के अनुसार गमगीन माहौल में चिराग का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












