Home » बुलंदशहर » बुलन्दशहर में दो बाइक की भीषण भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौत , शादी में जा रहा था परिवार

बुलन्दशहर में दो बाइक की भीषण भिड़ंत में दो व्यक्तियों की मौत , शादी में जा रहा था परिवार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 12 / फरवरी / 2026 : खुर्जा क्षेत्र के मधुपुरा मोड़ के पास दो बाइको के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक पोटरी मजदूर और एक किसान शामिल है। हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​​सूत्रों के अनुसार बता दे कि सनेता भाईपुर निवासी जितेंद्र (40 वर्ष), पुत्र शीशपाल, जो खुर्जा की एक पोटरी में मजदूरी करता था, अपनी बाइक से काम पर जा रहा था।

 

वहीं, दूसरी ओर से थाना छतारी के महमूदपुर खुर्द निवासी भागेश्वर (55 वर्ष), पुत्र जवाली, अपनी पत्नी उर्मिला और बेटे माधव के साथ बाइक पर सवार होकर रघुपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मधुपुरा मोड़ के पास दोनों बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

मृतक बागेश्वर की पत्नी उर्मिला ने बताया कि उनके देवर के साले की शादी थी। देवर कांवड़ लेने गए हुए थे, इसलिए उन्होंने ही परिवार को शादी में शामिल होने के लिए भेजा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि रास्ते में मौत उनका इंतजार कर रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। ​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

 

 

हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जितेंद्र और बागेश्वर दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। ​पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment