खुर्जा : 13 / फरवरी / 2026 : खुर्जा के मुंडा खेड़ा चौराहा पर एक गेट का निर्माण कार्य वर्तमान में जारी है। हालांकि, खुर्जा नगरपालिका के अधिकारी इस कार्य से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं और किसी भी निर्माण कार्य से इनकार कर रहे हैं। यह गेट निर्माण कार्य वर्ष 2021-22 में पालिका बोर्ड की मंजूरी के बाद संदेश कॉन्ट्रैक्टर को सौंपा गया था। ठेकेदार का कहना है कि कार्य आधा होने के बाद पालिका द्वारा इसे रुकवा दिया गया था और अभी तक उसका भुगतान भी नहीं किया गया है। इस संबंध में, नगरपालिका खुर्जा के अधिशासी अधिकारी ने बताया है कि पालिका द्वारा वर्तमान में कोई गेट निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। जबकि, मौके पर निर्माण कार्य होता दिख रहा है।
सूत्रों के अनुसार, इस विवाद का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि सार्वजनिक संपत्ति पर बन रहे इस गेट को किसी विशेष नाम से जोड़ा जा रहा है, जिससे जातिवाद विवाद उत्पन्न होने की आशंका है। नगरपालिका कार्य होने के बावजूद अपनी संलिप्तता से इनकार कर रही है। अधिशासी अधिकारी अनवर हुसैन का कहना है कि नगर पालिका परिषद की तरफ से कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है सूचना पर कल कार्य रुकवाया गया था यदि वर्तमान में चल रहा है तो मैं स्वयं जाकर अभी इस कार्य को रूकवाऊंगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












