Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में नारी एकता शक्ति फाउंडेशन की मेहंदी प्रतियोगिता मे निखरे प्रतिभागी

गोरखपुर में नारी एकता शक्ति फाउंडेशन की मेहंदी प्रतियोगिता मे निखरे प्रतिभागी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर 14 / फरवरी / 2026 :  गोरखपुर में नारी सशक्तिकरण व महिला उत्थान के प्रति समर्पित नारी एकता शक्ति फाउंडेशन के द्वारा भगवानपुर श्री कुबेरपुरम मे मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मेहंदी लगाने व लगवाने वाली 30 महिलाएं उपस्थित रहीं। संस्था की संस्थापिका व अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय के निर्देशन व महासचिव ज्योति चौहान के संचालन मे कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि रही गोरखपुर की पूर्व महापौर मातृशक्ति डा. सत्या पाण्डेय ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंम किया।

संस्था अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय ने मुख्य अतिथि डा. सत्या पाण्डेय को अंगवस्त्र पटका पुष्पगुच्छ व स्मृतचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । मेहंदी प्रतियोगिता मे 10 वर्ष से अधिक उम्र की लड़कियों व महिलाओं ने सम्मलित होकर अपने हुनर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमे संस्था की कमेटी ने चयन कर खुश्बू को प्रथम, रिया को द्वितीय तथा श्वेता को तृतीय स्थान पर पूर्व महापौर के हाथों मेडल, प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया । साथ ही प्रतियोगिता मे भाग लिए महिलाओं व लड़कियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता मे सबका प्रवेश निशुल्क रखा गया था।
मुख्य अतिथि सत्या पाण्डेय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नारी देश की दशा-दिशा बदल सकती हैं, सामाजिक न्याय व उत्थान के लिए नारी सदैव ही समाज के सुधारक के रूप मे जानी जाती है.बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,नारी सशक्तिकरण इसके उदाहरण है।

नारी एकता शक्ति फाउंडेशन की संस्थापिक शैलजा पाण्डेय ने महिलाओं के कौशल विकास व प्रतिभा को निखारने व तरासने का जो कार्य किया है अत्यंत ही सराहनीय है । संस्थापिका का दूरगामी सोंच महिलाओं के उत्थान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। समाज के लिए नारियां पूज्यनीय होती हैं, जिनका सम्मान देवी-देवता भी करते है।
अध्यक्ष शैलजा पाण्डेय ने कहा की मेहंदी प्रतियोगिता के द्वारा हमारे समाज और हम सबके बीच की नारी प्रतिभा को जानने व समझने का मौका मिला, जिससे आने वाले समय मे संस्था के माध्यम से हुनर को तरासने और उन्हें रोजगार प्रदान करने तथा उनके माध्यम से अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जायेगा । इस दौरान उपाध्यक्ष नीलम विश्वकर्मा, महासचिव ज्योति चौहान,कोषाध्यक्ष बेबी तिवारी,सचिव पिंकी चौहान,सूचना मंत्री चंदा, संगठन मंत्री ममता व चांदनी तथा कार्यकारिणी सदस्य मे अन्नू व मुस्कान आदि पदाधिकारियों की सहभागिता रहीं ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment