Home » बुलंदशहर » खुर्जा में रमजान को लेकर सपा ने SDM को सौंपा मांग पत्र, सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील

खुर्जा में रमजान को लेकर सपा ने SDM को सौंपा मांग पत्र, सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 17 / फरवरी / 2026 : खुर्जा में आगामी रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने जन समस्याओं के समाधान और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। सपा के नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (SDM) को एक पत्र सौंपकर पांच प्रमुख मांगों पर तत्काल ध्यान देने का अनुरोध किया है। ​नगर अध्यक्ष ने प्रशासन को अवगत कराया कि रमजान का महीना 18 फरवरी से शुरू होने की संभावना है। इस दौरान रोजेदारों और आम जनता की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करना आवश्यक है ​साफ-सफाई,नगर की सभी मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। ​प्रकाश व्यवस्था, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों के सभी खंभों पर लाइटें दुरुस्त की जाएं ताकि रात के समय आवागमन में असुविधा न हो। ​साउंड सिस्टम,लाउडस्पीकरों के वॉल्यूम को लेकर किसी भी प्रकार की अवांछित छेड़छाड़ न की जाने की मांग की गई है। ​यातायात प्रबंधन, बिन्दा वाला चौक, बुर्ज उस्मान और तरीनान जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम की समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए। ​विद्युत आपूर्ति, इफ्तार (शाम 6:30) से लेकर सहरी (सुबह 6:30) के समय तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और इस दौरान कोई कटौती न की जाए। ​इस अवसर पर हाजी यासीन कुरैशी के साथ ताहिद सिद्दीकी, इरफान अंसारी, और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशासन ने मांग पत्र पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This