Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में युवक ने आम के पेड पर फांसी लगा लग कर की आत्महत्या , इलाके मे मचा हड़कंप

बुलंदशहर में युवक ने आम के पेड पर फांसी लगा लग कर की आत्महत्या , इलाके मे मचा हड़कंप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 23 / फरवरी / 2026 :  अगौता थाना क्षेत्र के गांव लौहगरा मे आम के बाग में पेड पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर स्थानिय पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर  करीब 1 बजे जब खेत मालिक आरामशीन रोड स्थित अपने काम से बाग में पहुंचा तो वहां पेड पर शव लटका देख सन्न रह गया । घटना सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर अगौता थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार चौहान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पहचान सतीश पुत्र सुखवीर उर्फ बल्ला उम्र करीब 35 वर्ष ग्राम लौहगरा थाना अगौता जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। जो कि प्रतिदिन की तरह मजदूरी करने अपने काम को कहकर घर से निकला था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थिति में शव लटका मिला है वो आत्महत्या तो नही हो सकती क्योंकि मृतक के गले में गमछे से फांसी लगी हुई थी और घुटने जमीन से लगकर मुडे हुए थे। थाना प्रभारी अतुल कुमार चौहान का कहना है कि घटना मे परिजनोंं द्वारा कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है प्राथमिक दृश्य में आत्महत्या का ही मामला लग रहा है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी तथ्यों का पता चलेगा और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment