बुगरासी : 28 / फरवरी / 2026 : खानपुर क्षेत्र के गांव चढेरा निवासी सूर्य प्रताप सिंह के छोटे भाई रिषि प्रताप सिंह ने नोएडा की इन्फोसिस कम्पनी में अच्छा काम करने पर प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व गांव का नाम रोशन किया। क्षेत्र के जाने पहचाने किसान नेता सूर्य प्रताप सिंह के छोटे भाई रिषि प्रताप सिंह नोएडा की इन्फोसिस कम्पनी में काम करते हैं। कम्पनी में उनके अच्छे काम को देखते हुए कम्पनी के सीओ ने उनको प्रथम स्थान का दर्जा दिया है। उनके बड़े भाई सूर्य प्रताप ने बड़े गर्व से कहा कि मेरे छोटे भाई ने क्षेत्र व गांव का नाम तो रोशन किया है, जिससे मेरा सीना भी 56 ईंच का हो गया। सूर्य प्रताप सिंह के छोटे भाई के इस काम की खबर सुनकर क्षेत्र के लोगों का बधांई देने के लिए तांता लगा हुआ है। बधांई देने वालों ने उनके घर पहुंच कर सभी ने एक स्वर में कहा भाई हो तो ऐसा कि अपना नाम तो रोशन सभी करते हैं लेकिन इस भाई ने क्षेत्र व गांव का भी नाम रोशन किया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












