Home » उत्तर प्रदेश » नन्हे प्रतिभाशाली रीति वर्मा ने बढ़ाया विद्यालय व क्षेत्र का गौरव, सर्वोदय विद्यालय में चयन

नन्हे प्रतिभाशाली रीति वर्मा ने बढ़ाया विद्यालय व क्षेत्र का गौरव, सर्वोदय विद्यालय में चयन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थनगर : 28 / मार्च / 2026 :  सिद्धार्थनगर विकास खंड नौगढ़ अंतर्गत कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय, तेतरी बाजार के कक्षा 5 के छात्र रीति वर्मा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, चौरीचौरा की चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

ऋतिक की इस उपलब्धि के पीछे उसके शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा। विद्यालय के शिक्षक सुरेन्द्र गुप्ता, गौरव शुक्ला, हरिमोहन सिंह, नेहा, विमला, वंदना, किरन एवं मृदुला ने निरंतर उसे प्रोत्साहित किया और परीक्षा की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं प्रधानाध्यापक सुभाष पाण्डेय के नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण बना जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिला।

रीति की इस उपलब्धि के पीछे उसकी माता का संघर्ष और आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहा। वह अपनी माँ का इकलौता सहारा है और सीमित संसाधनों के बावजूद रीति ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि सही दिशा और मार्गदर्शन मिले तो सफलता दूर नहीं होती। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय परिवार ने रीति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उसकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment